आज की इस भाग-दौड़भरी दुनिया में हर कोई
एक अच्छा प्रोफेशनल बनने की होड़ में है, लेकिन ऎसे में हम अपने बच्चों सें काफी
दूर होते चले जा रहे हैं। आजकल पैरेंट्स पहले की तुलना में अपने बच्चों को
ज्यादा समय नहीं दे पा रहे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप ज्यादा समय देने पर
ही अच्छे पैरेंट बन सकते हैं। कम समय में ऎसा हो सकता है।
क्वालिटी टाइम बिताएं
जरूरी नहीं कि आप बच्चों के साथ 24 घंटे रहें, लेकिन जरूरी है कि आप बच्चों
के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। साथ ही उनके साथ ऎसा व्यवहार रखें, जिससे
वो आपसे हर बात शेयर करें।
किशोरावस्था में संभालें
ऎसे बच्चे, जिनके व्यवहार में किसी तरह की समस्या होती है, अकसर उनकी
परवरिश में खामी होती है। बचपन में ध्यान देना जरूरी है, लेकिन इससे
ज्यादा जरूरी है टीनएज के दौरान इनकी परवरिश पर ध्यान देना, क्योंकि इस
दौरान बच्चों के बिगड़ने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस समय बच्चों को
ज्यादा नियंत्रित करने के बजाय उनके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करें। उनकी
क्षमताओं को पहचान कर उनका साथ दें। जहां तक उनके कॅरियर की बात है तो
उन्हें अपनी पसंदीदा स्ट्रीम चुनने की अनुमति दें। उन पर अपने निर्णयों
को थोपें नहीं। यदि निर्णय गलत भी हो तो उनका साथ दें व उनका
उत्साहवध्üान करें और उन्हें खुद निर्णय लेने के लिए प्रेरित करें।
मोटिवेट करें
बच्चों का भरोसा जीतने की कोशिश करें। समय मिलने पर उनके साथ खेलें। उनकी
छोटी-छोटी परेशानियों में उनका साथ दें। उन्हें किसी सकारात्मक काम जैसे
स्पोट्र्स या उनमें किसी तरह की हॉबी विकसित करने के लिए उन्हें मोटिवेट
करें। खासकर पैरेंट्स को छोटी बातों पर अपने बच्चों को गुस्सा करने की
आदत बंद करना चाहिए। जो बच्चे अंतरमुखी हैं, उनकी परवरिश पर ध्यान देना
चाहिए।
खुश रहें
पैरेंट्स की मन:स्थिति का सीधा असर बच्चों की मानसिकता पर पड़ता है। ऎसे
में पैरेंट्स को हमेशा बच्चों के सामने खुश रहने की कोशिश करना चाहिए।
हमेशा नकारात्मक बर्ताव करने वाले अभिभवकों के बच्चों का नजरिया
नकारात्मक होता है।
टिप्स
- यदि आपको लगता है कि बच्चा आपसे कुछ छिपा रहा है तो उसके दोस्तों या
टीचर्स से उसकी समस्या की जानकारी ले सकते हैं।
- बच्चा कहां जाता है और किससे मिलता है, इसके बारे में पूरी जानकारी रखें।
- यदि आपको लगता है कि मामला हाथ से निकल गया है और बच्चे के व्यवहार में
बहुत ज्यादा परिवर्तन आ गया है तो किसी काउंसलर को दिखाएं।
Sponsor
Links
City of Temple
Kashi Vishwnath Temple, New Kashi
Vishwnath Temple, Durga Temple, Tulsi Manas Mandir, Bharat Mata Temple
Temple...
Sarnath, 10 km from the holy city of Varanasi, is an important
site of the Buddhist Circuit. Buddha came to Sarnath soon after he
attained enlightenment in Bodhgaya. Sarnath..
Legends
of Varanasi
Artist, Philosophers, Poets, Writers and musicians Legends..