|
मेष (
ARIES): इस महीने का पूर्वार्ध धन, वस्त्र और आभूषण आदि प्रदान कराएगा।
एकसाथ कई प्रकार के व्यापार या काम धन्धे में लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा की दौड़ में
आगे निकल जाएंगे। घर-परिवार की व्यवस्था संतोषजनक रहेगी। विरोधियों और आलोचना करने
वालों के मुंह बंद रहेंगे। महीने का उत्तरार्ध भी सुख सौभाग्य बढ़ाने वाला है।
जीवन के सभी आनंद और भोग विलास उपलब्ध होंगे। दूसरों के धन और साधनों से स्वयं के
सुख भोग बढ़ेंगे।
वृष (
TAURUS): इस मास का पूर्वार्ध भी शुद्ध गोचर के अधिकार क्षेत्र में है।
पैसों के मामले में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके द्वारा किसी निकट पड़ोसी को फायदा होगा
या फिर किसी दीन दुखी के कष्ट निवारण में आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी। महीने का
उत्तरार्ध राज्य पक्ष से अनुकूल परिणाम देगा। धन दौलत की चाह पूरी होगी। योजनाओं
और लाभकारी निवेश में लगाया हुआ धन आपके खाते में जमा होगा। उपहार भी प्राप्त
होंगे।
मिथुन (
GEMINI): इस मास का पूर्वार्ध घर परिवार की सुख समृद्धि में विशेष योगदान
देगा। मित्रों एवं बन्धु बान्धवों की मुलाकात लाभदायक होगी। पारिवारिक जीवन
उत्साहपूर्ण रहेगा। घर के बुजुर्गों का सहयोग आर्थिक और मानसिक बल बढ़ाएगा। महीने
के उत्तरार्ध में रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा। किसी अस्थायी कार्य व्यापार से
यथोचित लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मूल्यांकन औरों से अधिक होगा।
कर्क (
CANCER): इस मास का पूर्वार्ध घर-परिवार के मामलों और रोगोपचार में आर्थिक
बोझ बढ़ाएगा। पुरानी देनदारी चुकाने या उत्तरदायित्व पूरे करने के लिए कर्ज आदि
की जरूरत पड़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्थगित हो सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध
कुछ हद तक चिंताओं से मुक्ति दिलाएगा। बिगड़ी हुई परिस्थितियां सुधरेंगी। आपके
कार्यसाधक जीवन में दूसरों का सहयोग बिना मांगे ही मिलने लगेगा। मासान्त तक कुछ
अतिरिक्त धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
सिंह (
LEO): यह महीना आपके लिए विशेष अर्थ प्राप्ति में सहायक होगा। दूसरे के
हाथों में गया धन लौटेगा। नौकरी में लाभ और पदोन्नति के अवसर आएंगे। व्यापार
व्यवसाय से जुडे़ महानुभाव नई वस्तुओं के लेन देन में लाभान्वित होंगे। इस मास के
पूर्वार्ध में मंगल जोखिम भरे कार्यों से तत्काल लाभ देगा। मांगलिक कार्यों में
सफलता मिलेगी। विवादास्पद मामले सुलझने की तरफ अग्रसर होंगे। मास के अन्त तक कुछ
खर्चे बढ़ सकते हैं।
कन्या (
VIRGO): इस महीने का पूर्वार्ध व्यापारिक कामों में व्यस्तता बढ़ाएगा। बड़े
अफसरों से सहयोग मिलेगा और शुभचिन्तक मित्रों से लाभ होगा। आपको कई प्रकार के
उत्तरादायित्व या अधिकार किसी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के फलस्वरूप प्रदान किए
जाएंगे। उत्तरार्ध विशेष सुधार होगा। प्रतिभावान और सूझबूझ वाले कन्या जातक इस
दौरान अपने कारोबार या व्यवहार से अवसरों का लाभ उठाएंगे और धन, यश, मान के
साथ-साथ उपहार भी प्राप्त करेंगे।
तुला (
LIBRA): इस महीने के पहले हिस्से में नए आर्थिक और व्यावसायिक रिश्ते
बनेंगे। सुख के साधन उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रखने के लिए आपको कुछ ज्यादा
ही खर्च करना पड़ेगा। यात्राओं या सम्पर्क माध्यमों से कुछ महत्वपूर्ण मामले
लाभदायक परिणाम देंगे। कुछ मामलों में अत्यधिक परिश्रम करने के बावजूद वांछित
समस्या का हल न निकलने से आप कुछ परेशान रहेंगे। महीने का उत्तरार्ध आशावादी है।
वृश्चिक (
SCORPIO): इस मास के आरम्भ में धन की कमी के चलते मानसिक तनाव रहेगा। महीने
के अंत तक उत्साह में वृद्धि होगी। किसी योजना के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा और
विचार-विमर्श करना आवश्यक होगा।
धनु (
SAGITTARIUS): इस मास समस्त सुविधाओं के बीच परिवार में शांति रहेगी।
परिश्रम भरपूर करना होगा। किसी अधिकारी से सहयोग और आश्वासन की प्राप्ति होगी।
साझेदारी में सहयोगी के व्यवहार से मतभेद कम होंगे। विरोधी का भय बना रहेगा।
मकर (
CAPRICORN) : इस माह आर्थिक मामलों में सावधानी के साथ कदम उठाएं। कामकाज
में थकान और अस्वस्थता परेशान करेगी। स्वास्थ्य की चिकित्सा आवश्यक होगी। रात दिन
के अधिक परिश्रम से बचें।
कुंभ (
AQUARIUS): इस मास के पहले व दूसरे सप्ताह में सुख शांति के बावजूद
कभी-कभार धन को लेकर अटपटी स्थितियां पैदा होगी। मशीनरी और यंत्रों के कारण
रखरखाव में धन का खर्च होगा। यात्रा आदि के दौरान धन और समय नष्ट होने की भी आशंका
रहेगी।
मीन (
PISCES) : : इस मास के पूर्वार्ध में भी सोच-विचार के अनुसार कार्य नहीं
हो पाएगा। धन की कमी के कारण उच्च स्तर की योजनाओं के कार्यान्वयन में विलम्ब होगा।
व्यापार से जुड़े जातक किसी नई समस्या के खडे़ हो जाने से घबराहट महसूस करेंगे। |